क्या कुयें का मेंढक कुयें से प्राप्त ज्ञानाधार पर
जीव सारे ब्रम्हाण्ड का महाज्ञानी स्वत: बन गया
बम्हाण्ड मान्यता व उसे गर्व करने का हक देगा?
बाह्य ज्ञानी कुयें के रहस्यों, साक्षियों से अनजान
किसे कहें महाज्ञानी क्या उसकी निर्धारित पहचान
मेंढक हेतू बाहरी हलचलें देवकृपा या प्रकोप समान
खुद पर यकीं नही बाहरी हेतू कुंआ भय की खान
प्रश्न यहाँ अंह सेहट कौन झुकने को तैयार महान
भीड के हमसफर पथिक अनजाने नही विचार कर
जिन्हौंने हकीकत बताई थे पथिक, टंगे दीवार पर
हाथ जोड करूं दरखास,दुनिया वालों अब बस करो
पथिकों को दीवालों पर टांगना अबतो तुम रोक दो
दीवाले न भरो, तुम दीवालों खडी करना बन्द करो
दम घुटता इंसानो का व इंसानियत का
जमीं पर
दीवाले इतनी तनी, राह भूले जमी भूलभूलैया बनी
पथिक अनजाना (सतनाम सिंह साहनी)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें